बहराइच (महसी)l उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना के तहत बुधवार को ब्लॉक सभागार तेजवापुर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय एवं महसी उपजिलाधिकारी श्री प्रकाश सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइया एवं अन्य लाभार्थी उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री के संबोधन और योजना से संबंधित लाइव प्रसारण को देखा। इस दौरान योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लाभान्वित शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं रसोइयों को पांच लाख रुपये के कैशलेस चिकित्सा सुविधा डेमो चेक वितरित किए गए तथा योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है।read more:https://khabarentertainment.in/ghosiya-nagar-panchayats-entire-system-collapsed-during-just-five-minutes-of-rain/वहीं उपजिलाधिकारी श्री प्रकाश सिंह ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा से पात्र लाभार्थियों को गंभीर बीमारियों के उपचार में आर्थिक राहत मिलेगी और उन्हें गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी। महसी खंड शिक्षा अधिकारी जगन्नाथ यादव ने योजना के क्रियान्वयन एवं लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जीआईसी रमपुरवा प्रधानाचार्य डॉ. अमित कुमार पांडेय, जिलाध्यक्ष आनंद पाठक,शिवम मिश्रा,नफीस अहमद शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइया एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।