बहराइच (पयागपुर तहसील)। नगर पंचायत पयागपुर के बस स्टॉप स्थित वार्ड नंबर-5 में अधूरा पड़ा परिक्रमा मार्ग स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। सड़क निर्माण कार्य बीच में ही रुक जाने से शेष हिस्सा जर्जर हो चुका है, जिससे आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/बारिश के बाद हालात और बदतर हो जाते हैं। मार्ग पर जलभराव और कीचड़ इतना अधिक हो जाता है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश में ही सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है।इसका सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों पर पड़ रहा है। इस मार्ग से गुजरने वाली स्कूल वैन और अन्य वाहन अक्सर कीचड़ में फंस जाते हैं, जिससे बच्चों को समय पर स्कूल पहुंचने में परेशानी होती है। फिसलन के कारण कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य शुरू तो कराया गया, लेकिन उसे अधूरा छोड़ दिया गया। इससे नगर पंचायत और संबंधित विभाग के प्रति लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।स्थानीय निवासी कुलदीप शर्मा, अवनीश पाठक, विवेक शर्मा, प्रीतम शर्मा, सोनू पाठक, घनश्याम मिश्रा, राधेश्याम मिश्रा, राम कुमार मिश्रा, पारसनाथ मिश्रा, मेला यादव और गोपाल यादव ने बताया कि अधूरे निर्माण के कारण पूरे क्षेत्र के लोगों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण पूरा नहीं कराया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए वार्ड नंबर-5 के परिक्रमा मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को जलभराव, कीचड़ और दुर्घटनाओं के खतरे से राहत मिल सके।