बहराइच ( पयागपुर तहसील )l गौवंश संरक्षण को लेकर शासन के सख्त निर्देशों के बावजूद पयागपुर क्षेत्र की दो गौशालाओं में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। उपजिलाधिकारी अश्वनी पांडेय ने मंगलवार को बनकटा और लालपुर गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।read more:https://pahaltoday.com/delay-in-justice-leads-to-failure-of-justice-prof-vijay-tiwaनिरीक्षण में दोनों गौशालाओं में दर्ज अभिलेखों की तुलना में मौके पर गोवंशों की संख्या मानक से काफी कम मिली। वहीं अधिकांश गोवंशों की टैगिंग भी नहीं पाई गई, जिससे अभिलेखों और वास्तविक स्थिति में अंतर होने की आशंका जताई जा रही है।एसडीएम ने चारे और भूसे की व्यवस्था का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान भूसे का स्टॉक आवश्यकता और निर्धारित मानक से काफी कम मिला। पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर उन्होंने संबंधित प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।उपजिलाधिकारी अश्वनी पांडेय ने कहा कि गौवंश संरक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि बनकटा और लालपुर गौशालाओं को वृहद गौशाला के रूप में विकसित किए जाने के लिए संबंधित विभागों एवं उच्चाधिकारियों को तत्काल प्रस्ताव भेजा जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।