बहराइच। पीडीए के जननायक अखिलेश यादव का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा तीन दिवसीय दौरे पर बहराइच पहुंचे। कैसरगंज पहुंचने पर सपा विधायक आनंद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव, जिला सचिव विकास चौधरी, जिला महासचिव सुनील निषाद तथा शैलेश सिंह शैलू मौर्यवंशी समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।इसके बाद विधायक आनंद यादव द्वारा आयोजित पीडीए जनसंवाद गोष्ठी में राम आसरे विश्वकर्मा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास गांव, गरीब, किसान, मजदूर, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कोई ठोस एजेंडा नहीं है, बल्कि वह केवल हिंदू-मुस्लिम और मंदिर-मस्जिद की राजनीति तक सीमित है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में दलितों, पिछड़ों और महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं।विधायक आनंद यादव ने भी भाजपा सरकार पर विपक्षी विधायकों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विकास के नाम पर बड़े पैमाने पर ठेकों के जरिए लूट की जा रही है। उन्होंने प्रदेश के दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों से एकजुट होकर बदलाव लाने की अपील की।read more:https://pahaltoday.com/mohsina-kidwai-was-a-leading-leader-in-the-countrys-politics-rajnath/वहीं सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव एडवोकेट ने महसी क्षेत्र के बेहड़ा गांव में दलित युवक दुर्गेश गौतम की हत्या का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उसे सरेआम उठाकर बेसमेंट में ले जाकर पीट-पीटकर मार दिया गया, लेकिन समय पर न तो रिपोर्ट दर्ज की गई और न ही उसे उचित इलाज मिल सका।कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कैसरगंज में राम आसरे विश्वकर्मा ने पीपल का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।