कालीन नगरी भदोही में आसमान से बरसा राहत की बारिश 

Share
भदोही। कालीन नगरी भदोही में मंगलवार को सायं के समय राहत की बारिश हुई। ऐसे में उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की। कुछ देर तक झमाझम बरसात के बाद वहीं कुछ देर तक रिमझिम बारिश व बूंदाबांदी होती रही। बरसात के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं मौसम खुशनुमा हो गया।read more:https://pahaltoday.com/mohsina-kidwai-passes-away-an-era-has-come-to-an-end/इधर काफी दिनों से नगर के लोग पड़ रही भीषण गर्मी उमस से काफी परेशान रहे। सुबह से ही उमड़-घुमड़ कर बादल तो आते रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि सायं के समय अचानक मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिला था। उसके बाद कुछ देर तक झमाझम बारिश हुई। वह बारिश उमस भरी गर्मी के सितम से राहत थी। मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने काफी राहत महसूस की। हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जैसे ही बारिश शुरू हुई तो उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने बरसात में भीग कर बारिश के पानी का आनंद उठाया। बारिश होता देख किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। क्योंकि यह मौसम धान की नर्सरी के लिए काफी अनुकूल है। बारिश थमने के बाद किसान अपनी खेतों की तरफ कूच कर गए। बरसात के कारण नगरीय क्षेत्रों में कुछ देर तक के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क पर पानी लगा रहने के कारण आवागमन बाधित रहा। हालांकि सड़कों से पानी निकल जाने के बाद यातायात सामान्य हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *