सपा, कांग्रेस और बसपा की राजनीति होगी कमजोर: संजय निषाद

Share
 भदोही। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच निषाद पार्टी ने ज्ञानपुर में व्यापक बूथ सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य निषाद बहुल क्षेत्रों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद को कार्यकर्ताओं द्वारा नोटों की माला पहनाई गई, जो चर्चा का विषय बना रहा। इस दौरान सूबे के मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि लगभग 160 निषाद बहुल विधानसभा क्षेत्रों के 150 से 200 गांवों में संगठन का विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत विधानसभा प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, जोनल प्रभारी की जिम्मेदारियां तय की गई है। महिला प्रकोष्ठ और सोशल मीडिया टीम का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर का संगठन केवल चुनाव जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक न्याय सुनिश्चित करने का आधार है। श्री निषाद ने कार्यकर्ताओं से लोगों को उनके अधिकारों और संविधान द्वारा मिले अवसरों के प्रति जागरूक करने तथा किसी के बहकावे में न आने की अपील की। उन्होंने निषाद समाज से शिक्षा, रोजगार और संवैधानिक अधिकारों के लिए संगठित होने का आह्वान किया। श्री निषाद ने कहा कि पार्टी समाज की आवाज बनकर उसके अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। आगामी विधानसभा चुनाव तक बूथ सम्मेलन अभियान लगातार जारी रहेगा और कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर प्रशिक्षित किया जाएगा।read more:https://pahaltoday.com/mohsina-kidwai-passes-away-an-era-has-come-to-an-end/ उन्होंने कहा कि हमारा समाज अब ‘बेईमानों का झंडा’श नहीं, बल्कि निषाद राज का झंडा’ उठा रहा है। इससे सपा, कांग्रेस और बसपा की राजनीति कमजोर होगी। कार्यकर्ताओं द्वारा नोटों की माला पहनाए जाने पर सवाल के जवाब में संजय निषाद ने कहा कि यह वोटों की सरकार है, नोटों की नहीं। यह निषाद राज के वंशजों का स्नेह और सम्मान है। कोई भी अपने नेता को माला पहना सकता है।
इस मौके पर ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे, मिठाई लाल निषाद, हजारी प्रसाद निषाद, योगेंद्र निषाद सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *