सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत माता के महान सपूत एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर पैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनके राष्ट्रवादी विचारों, अखंड भारत के संकल्प और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के. एल. अरोड़ा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका त्याग, संघर्ष और राष्ट्र सर्वोपरि का विचार प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी डॉ. मुखर्जी के सपनों के भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर मनीष अरोड़ा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी विजय गुप्ता ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, साहस और समर्पण का अनुपम उदाहरण है। भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए लगातार जनजागरण अभियान चला रही है।read more:https://pahaltoday.com/if-you-go-to-visit-karnataka-then-definitely-taste-the-food-here-without-it-the-trip-is-incomplete/कार्यक्रम का संचालन पंकज बजाज ने किया। संगोष्ठी में उपस्थित नागरिकों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए पैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी के पार्क में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भव्य प्रतिमा स्थापित कर शीघ्र अनावरण कराने की मांग की। वक्ताओं का कहना था कि इससे आने वाली पीढ़ियों को उनके राष्ट्रवादी विचारों से प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने तथा विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राजेंद्र भारती, राजीव चैधरी, प्रवीण गुप्ता, सुनील सूरी, अरुण चैधरी, दीपक खन्ना, विनीत रामपाल सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।