आईआईए सहारनपुर चैप्टर की नई कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Share

सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) सहारनपुर चैप्टर कार्यालय, ट्रेड सेंटर प्रताप मार्केट में एडवाइजरी बोर्ड की बैठक पूर्व चैप्टर चेयरमैन के.एल. अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में चैप्टर चेयरमैन एस. कुमार अरोड़ा ने वर्ष 2026-27 के लिए तीन पदाधिकारियों के नाम अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किए, जिन्हें एडवाइजरी बोर्ड ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान कर दी। आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा ने नए पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। नई कार्यकारिणी में सतीश अरोड़ा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनुज कुमार जैन को चैप्टर सचिव तथा सुरेंद्र मोहन कालड़ा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल द्वारा प्रमोद सडाना को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर भी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया। बैठक में पूर्व चैप्टर चेयरमैन अशोक बजाज, के.एल. अरोड़ा, अशोक गांधी, संजय बजाज, अनूप खन्ना सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवमनोनीत टीम का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। वक्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, उद्योगों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने तथा युवा उद्यमियों को संगठन से जोड़ने पर बल दिया। चैप्टर चेयरमैन एस. कुमार अरोड़ा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता एमएसएमई उद्योगों को मजबूत करना, सदस्यता बढ़ाना तथा उद्योगों की समस्याओं का प्रभावी समाधान कराना होगी।read more:https://pahaltoday.com/khalsa-srcc-and-ramjas-college-win-in-pspb-baba-deep-singh-basketball/वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश अरोड़ा ने सदस्यता विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही शासन-प्रशासन के समक्ष उद्योगों की आवाज प्रभावी ढंग से उठा सकता है। चैप्टर सचिव अनुज कुमार जैन ने कहा कि नए कार्यकाल में उद्योगों से जुड़े विषयों पर अधिक से अधिक विभागीय कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, ताकि उद्यमियों को सरकारी योजनाओं और नई तकनीकों की जानकारी मिल सके। वहीं कोषाध्यक्ष सुरेंद्र मोहन कालड़ा ने संगठन की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का भरोसा दिलाया। बैठक में मौजूद वरिष्ठ उद्योगपतियों ने विश्वास जताया कि नई टीम के नेतृत्व में आईआईए सहारनपुर चैप्टर उद्योग हितों की दिशा में और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगा तथा संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *