नगीना । तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण तहसील दिवस में 15 फरियादियों ने अपनी शिकायते दर्ज कराई ,जिनमें से मात्र तीन शिकायतों का ही निस्तारण किया जा सका।
शनिवार को होने वाला समाधान दिवस उस दिन टीईटी परीक्षा होने के कारण सोमवार को समाधान दिवस आयोजित किया गया एसडीएम नगीना ट्रेनिंग पर जाने के कारण तहसीलदार अमरपाल सिंह की अधिकता में आयोजित किया गया जिसमें 15 फरियादियों ने अपनी शिकायतें ही दर्ज कराई जिनमें तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया शेष 12 शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारित हेतु सौंपा गया।read more:https://pahaltoday.com/on-the-147th-foundation-day-of-the-bjp-workers-lit-lamps-and-paid-tribute-to-great-men/
इस अवसर पर तहसीलदार अमरपाल के साथ साथ नायब नगीना पंकज कुमार राना नायब बढ़ापुर श्याम सुंदर बैंस बीडीओ ज्योति चौधरी विद्युत एसडीओ नगीना के के सिंह, सीडीपीओ अभिषेक सिंह, एबीएसए इंद्रजीत सिंह सहित सीओ सर्किल क्षेत्र के थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।