सोनभद्र। पतंजलि योग परिवार सोनभद्र के तत्वावधान में रविवार को नगर स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में भव्य सम्मान समारोह एवं योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गीत, कठिन योगाभ्यास और योग के महत्व पर विस्तृत चर्चा के माध्यम से लोगों को करें योग, रहें निरोग का संदेश दिया गया। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी भगवान सिंह एवं पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश (पूर्व) के राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी का अंगवस्त्र और पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया।read more:https://pahaltoday.com/census-of-india-will-be-digital-in-2027-in-bhadohi/कार्यक्रम का शुभारंभ शंखनाद एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद राज्य प्रभारियों ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया तथा नियमित योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी दी। दयानंद मौर्य और पूनम ने योग पर आधारित गीत प्रस्तुत किए, जबकि योगी सूरज चैबे, राकेश साहनी और बाल योगी अमृत राज ने कठिन योगासन प्रस्तुत कर सभी को आकर्षित किया। इस दौरान योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार राजेश पाठक को भी राज्य प्रभारियों द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए अनेक योग साधकों और पदाधिकारियों को भी अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी एवं भारत स्वाभिमान के जिला महामंत्री सुनील कुमार चैबे के नेतृत्व में हुआ। अध्यक्षता जिला संरक्षक मनोज कुमार सिंह ने की। समारोह में दुर्गेश योगी को हाल ही में लखनऊ में प्राप्त योग गौरव सम्मान पर भी अभिनंदन किया गया। अपने संबोधन में भगवान सिंह और दुर्गेश योगी ने योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नियमित योग स्वस्थ जीवन का आधार है और समाज को नशामुक्त एवं निरोग बनाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम के अंत में जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं योग साधकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन नियमित रूप से सभी तहसीलों में होने चाहिए, ताकि योग के प्रति लोगों का उत्साह और संगठन की मजबूती दोनों बनी रहे। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।