कानपुर देहात रिजर्व पुलिस लाइन कानपुर देहात स्थित सभागार कक्ष में प्रोजेक्ट नई किरण की शुरुआत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में की गई। नई किरण में *35* मामले आये, जिनमें नई किरण के सभी सदस्यों द्वारा समझाने के बाद *06 परिवारों* में आपसी सहमति के आधार पर समझौता कराया गया।read more:https://pahaltoday.com/mandal-president-celebrated-the-foundation-day-of-bjp/पति-पत्नी खुशी-खुशी साथ रहने को तैयार हो गये, शेष प्रार्थना पत्रों में आगे की तिथि दी गयी। प्रोजेक्ट नई किरण के तहत बिखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास है।इस कार्यक्रम में थानाध्यक्ष सुषमा, म0उ0नि0 ज्योति देवी, म0का0 कु0 रीनू व म0का0 पूनम सागर व म0का0 शालू देवी, म0का0 रंजना सोनकर के सदस्यगण कंचन मिश्रा, डा0 पूनम गुप्ता, श्रीराम प्रकाश का विशेष योगदान रहा।