बिजनौर। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, जिला बिजनौर के तत्वावधान में सेवा सप्ताह के अंतर्गत संत रविदास मंदिर (झालू अड्डा) परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर निःशुल्क दवाओं का लाभ उठाया।read more:https://pahaltoday.com/shailendra-kumar-dwivedi-a-pharmacist-posted-at-the-community-health-center-visheshwarganj-became-the-district-president-of-the-health-department/शिविर का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री मनोज शर्मा तथा संत रविदास मंदिर समिति के अध्यक्ष विशाल चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. खिवेंद्र सिंह (एमबीबीएस, एमडी) एवं वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रचित अग्रवाल ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में रक्त एवं शुगर की जांच के साथ मौसमी बीमारियों से बचाव संबंधी जानकारी भी दी गई तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।आयोजकों ने बताया कि सेवा सप्ताह का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।इस अवसर पर जिला मंत्री सौरभ शर्मा, जिला सहमंत्री सुनील वर्मा, जिला उपाध्यक्ष नीरज टांक, जिला कोषाध्यक्ष सजल अग्रवाल, जिला सह संयोजक नवदीप चौधरी, नगर अध्यक्ष स्पर्श चोपड़ा, नगर मंत्री रोहित, नगर संयोजक राघव खेड़ा, डॉ. सत्यम राणा, सतीश शर्मा, देव, अजय सहित विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।