‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 101 पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Share
बिजनौर। वन महोत्सव के तहत साहूवाला वन रेंज की इनायतपुर वन चौकी क्षेत्र में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मिलकर 101 पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।read more:https://pahaltoday.com/retired-teachers-and-shikshamitras-honored-at-baragaon-brc/कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अपनी मां के सम्मान में एक-एक पौधा लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को आगे बढ़ाया। वक्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।इस अवसर पर मास्टर अशोक ने कहा कि पेड़ हमें जीवन, शुद्ध ऑक्सीजन, छाया और स्वच्छ पर्यावरण प्रदान करते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए।कार्यक्रम में वन दरोगा अजय सिंह, मास्टर अशोक, ग्राम प्रधान मनव्वर, खुर्शीद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। आयोजकों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उन्हें संरक्षित कर हरित वातावरण का निर्माण करना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *