गाजीपुर/कासिमाबाद। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं समाजसेवी अनुराग सिंह ने अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना से मुलाकात कर विभिन्न गांवों की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में ओवरलोड ट्रांसफार्मरों, लो-वोल्टेज और जर्जर विद्युत लाइनों की समस्या को लेकर एक विस्तृत पत्रक सौंपते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।read more:https://pahaltoday.com/if-you-go-to-visit-karnataka-then-definitely-taste-the-food-here-without-it-the-trip-is-incomplete/
पत्रक में बताया गया कि कासिमाबाद क्षेत्र के फूलपुर, मिर्जापुर, नगवा, महुआरी, शाजापुर, रामगढ़, सलामतपुर, रामपुर, गोपालपुर, वेद बिहारी पोखरा, जानपुर सहित कई गांवों में ट्रांसफार्मरों की क्षमता कम होने के कारण उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। बढ़ती गर्मी और विद्युत भार के चलते आए दिन ट्रांसफार्मर फुंकने तथा लो-वोल्टेज की समस्या से ग्रामीणों, किसानों और छोटे व्यापारियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनुराग सिंह ने अधीक्षण अभियंता से मांग की कि जिन गांवों में ट्रांसफार्मरों पर अधिक भार है, वहां तत्काल उनकी क्षमता बढ़ाई जाए। साथ ही जर्जर विद्युत लाइनों के नवीनीकरण एवं अन्य तकनीकी कमियों को दूर कर बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने पत्रक प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जहां-जहां ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता होगी, वहां विभागीय प्रक्रिया पूरी कर जल्द कार्य कराया जाएगा। साथ ही विद्युत आपूर्ति को अधिक सुचारु एवं बेहतर बनाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।इस दौरान व्यापार मंडल के सक्रिय पदाधिकारी गुड्डू केसरी ने भी व्यापारियों की ओर से बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बार-बार बिजली बाधित होने और लो-वोल्टेज की समस्या से बाजार के दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने विभाग से व्यापारिक क्षेत्रों में भी प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक सुधार कार्य कराने की मांग की।इस पहल से क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है कि लंबे समय से चली आ रही बिजली संबंधी समस्याओं का जल्द समाधान होगा। ग्रामीणों, किसानों, व्यापारियों तथा व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने विभाग से शीघ्र कार्रवाई कर क्षेत्र में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की अपेक्षा जताई।