बहराइच ( मिहीपुरवा )। वन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित वन महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में विभिन्न स्थानों पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधरोपण किया।इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन एवं हरित आवरण बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया।read more:https://pahaltoday.com/the-consumer-commission-settled-the-matter-by-giving-a-cheque-of-rs-55040/विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। साथ ही निबंध, चित्रकला एवं जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से वृक्षों के महत्व की जानकारी दी गई। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि वन महोत्सव का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में स्थायी जागरूकता विकसित करना भी है।वन महोत्सव के तहत 1 से 7 जुलाई तक विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।