भदोही। कांग्रेस कमेटी भदोही के जिला महासचिव जजलाल राय ने बढ़ती महंगाई औ बेरोजगारी को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि महंगाई बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार गरीबों का ध्यान भटकाती है और इस पर बात नहीं करती है क्योंकि उन्हें पता है कि गरीबों के लिए जो लॉलीपॉप मै दिया हूं वह बेकार होता जा रहा है। जनता यह जान चुकी है कि भाजपा सरकार में सिर्फ महंगाई बेरोजगारी है।read more:https://pahaltoday.com/us-iran-ceasefire-a-positive-step/ इसको जड़ से 2027 में उखाड़ फेंकेगी। श्री राय ने कहा कि जनता भाजपा सरकार के हर रवैया से जान और पहचान चुकी है,प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, जिससे जंगलराज जैसी स्थिति बन गई है। महंगाई आसमान छू रही है और बेरोजगारी चरम पर पहुंच चुकी है लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई,महंगाई लगातार बढ़ रही है, बेरोजगारी चरम पर है और आम जनता परेशान है।