वन महोत्सव में बालिकाओं ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

Share

बाराबंकी। वन रेंज देवा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मंगलवार को वन महोत्सव का शुभारंभ पूरे भाव और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यालय स्टाफ एवं छात्राओं ने मिलकर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी हेमंत मणि शांत, उपक्षेत्रीय वन अधिकारी उमेश कनौजिया, वन दरोगा ओ.पी. यादव, वन दरोगा मनोज कुमार, वन दरोगा राजेश मिश्रा, वन रक्षक सुरेन्द्र नाथ सैनी, वन रक्षक गौरव पाठक एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष बंकी सचिन कुमार, राजेंद्र वर्मा, ओंकार सिंह, अमरीश चंद्र मौर्य सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। इस अवसर पर जनकल्याण किसान एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्म कुमार यादव एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष बंकी सचिन कुमार भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। विद्यालय की प्रभारी वार्डन सुधा आर्या के नेतृत्व में पूर्णकालिक शिक्षिका प्रियंका सिंह, शिवानी शुक्ला, रूबी प्रभाकर, मंजू देवी, अंशकालिक शिक्षिका राधा सिंह, अंशकालिक शिक्षक अभिषेक कुमार सिंह, विवेक कुमार सिंह, लेखाकार नीलम तिवारी, मुख्य रसोइया रंजीता, सहायक रसोइया सरोज, सुनीता देवी, चपरासी अजय कुमार यादव एवं चौकीदार मेंवालाल सहित समस्त स्टाफ ने पौधरोपण किया।read more:https://pahaltoday.com/consumers-booked-for-gas-refill-booking/ छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। वन विभाग के अधिकारियों ने छात्राओं को वृक्षों के महत्व एवं उनकी देखभाल के प्रति जागरूक किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी हेमंत मणि शांत ने वन महोत्सव को सफल बनाने हेतु आमजन से अपील करते हुए कहा कि ष्वृक्ष ही जीवन का आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी रक्षा का संकल्प ले। तभी हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण दे पाएंगे। इस मौके पर जनकल्याण किसान एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्म कुमार यादव ने पर्यावरण संरक्षण हेतु अपील करते हुए कहा, ष्पेड़-पौधे हमारे सच्चे मित्र हैं। किसान भाइयों और नौजवानों से मेरी अपील है कि खेत की मेड़ों पर, घर-आंगन में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। पर्यावरण बचेगा तभी हमारा जीवन बचेगा। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि वन महोत्सव के तहत सप्ताह भर निबंध, चित्रकला और भाषण जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित कर छात्राओं को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *