चैराखुर्द में डीएफओ चांदनी सिंह ने किया वृक्षारोपण

Share

गागलहेड़ी। सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ डीएफओ चांदनी सिंह ने चैराखुर्द में वृक्षारोपण कर किया। विभाग ने लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल एकेडमी में चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन किया व प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। गुरुवार दोपहर लार्ड कृष्णा एकेडमी में वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत पौधे लगाए। रेंजर आरपी ध्यानी व वन दरोगा रकम सिंह पंवार ने प्रधानाचार्या प्रतिभा यादव को सफेद व लाल चंदन व बच्चो को कल्पवृक्ष व कुसुम के पौधे वितरित किये। उन्होने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत बच्चो से पौधरोपण करने के साथ उनकी देखभाल व सुरक्षा करने को कहा। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली निमिषा यादव, आनिया सैनी व गुड्डन को रेंजर आरपी ध्यानी ने पुरुस्कृत किया। ग्राम प्रधान दिनारपुर दीपक कुमार, वन दरोगा रकम सिंह पंवार, वन दरोगा देवेन्द्र बेलवाल, वन रक्षक गोरव चैधरी, विश्वनाथ कुशवाहा व स्टाफ मौजूद रहा। बुधवार को चैराखुर्द में डीएफओ चांदनी सिंह व एसडीओ संवेदना चैहान ने वन महोत्सव का शुभारंभ हरिशंकरी का पेड़ लगा कर किया।read more:https://pahaltoday.com/road-development-in-farrukhabad-gains-momentum-comprehensive-review-of-action-plan-for-2026-27/ वन महोत्सव का शुभारंभ करते हुए डीएफओ चांदनी सिंह ने ग्रामीणो व छात्रों से अपील की कि वे केवल पौधे न लगाएं, बल्कि एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाकर उनका पूरी तरह से पालन-पोषण भी करें। एसडीओ संवेदना चैहान ने कहा कि वन प्राकृतिक संतुलन बनाने के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण है। जिसकी सुरक्षा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। वन विभाग द्वारा चलाये जा रहे आम बहार, आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत डीएफओ ने 50 ग्रामीणों को फलदार और देशी आम के पौधे वितरित किये।   रेंजर राजेंद्र प्रसाद वन दरोगा रकम सिंह पंवार, देवेन्द्र बेलवाल, वन रक्षक गोरव चैधरी, कुशवाहा समेत ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *