एसएसपी से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका

Share

नागल। भाकियू संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमर त्यागी पर एक निजी चिकित्सक से लाखों रुपए की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में बृहस्पतिवार को प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार भाकियू संघर्ष मोर्चा सहित भाकियू किसान सेना, भाकियू वेलफेयर तथा भाकियू हिंद के सैकड़ों से भी अधिक कार्यकर्ताओं को एसएसपी कार्यालय पहुंचने से पहले ही पुलिस ने लाखनोर स्थित नेशनल एक्सप्रेसवे के अंडरपास के नीचे रोक लिया सूचना पर थाना नागल सहित थाना सदर बाजार, जनकपुरी, देवबंद महिला थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए दोपहर करीब 3 बजे एएसपी मनोज कुमार यादव ने किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्या  सुनकर मामले की जांच करने का आश्वासन दिया। इस दौरान चारों किसान संगठनों के अध्यक्ष एवं भाकियू किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीत पंवार ने बताया कि गत दिनों जिस प्रकार एक किसान नेता के ऊपर एक निजी चिकित्सक से रंगदारी मांगने के आरोप में बिना जांच पड़ताल के ही प्राथमिकी दर्ज करके पुलिस किसानों का शोषण कर रही है, उसे किसान संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।read more:https://pahaltoday.com/mohsina-kidwai-was-a-leading-leader-in-the-countrys-politics-rajnath/उन्होंने पुलिस को निष्पक्ष जांच के लिए एक सप्ताह का समय देते हुए कहा कि पुलिस राजनीतिक मुद्दे में न उलझकर जांच में दूध का दूध पानी का पानी करने का काम करें। अन्यथा उनके संगठन एक बड़ा आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह, सोमेंद्र शर्मा, साजिद अली, निखिल त्यागी, शंकरत्यागी, अंकुर गुर्जर, नौशाद चेयरमैन, नाबिस गाड़ा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *