गांव बढेड़ी में किसान के नलकूप से चोरों ने उड़ाए विद्युत उपकरण

Share

नागल। बुधवार रातथाना क्षेत्र के गांव बढेडी कोली निवासी एक किसान के खेत पर  बने नलकूप पर सेंधमारी करते हुए चोरों ने हजारों रुपए की कीमत के विद्युत उपकरण चोरी कर लिये। पीड़ित किसान ने पुलिस को अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। किसान विनीत ने बताया कि कस्बे के सधारणसीर -बजाज हिन्दुस्थान शुगर मिल मार्ग पर उसके खेत पर नलकूप लगा है बीती रात चोरों ने नलकूप की दीवार उखाड़ कर वहां से स्प्रे मशीन, कट आउट, केबिल एक बैटरी की मशीन तथा समरसेबल का तार आदि हजारों रुपए के विद्युत उपकरण चोरी कर लिये।read more:https://pahaltoday.com/the-person-who-complained-about-the-kidney-issue-is-now-being-investigated-for-cyber-fraud/पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *