बहराइच। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्रों में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस और औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। संयुक्त टीम ने दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के असरफा परसौरा में छापेमारी कर 8,140 शीशियां कोडीन युक्त कफ सिरप (अनुमानित कीमत ₹20,35,000) बरामद की हैं। इस दौरान एजेंसी संचालक अजय कुमार यादव उर्फ पवन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अवैध दवाओं के परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया।read more:https://pahaltoday.com/after-hearing-the-arguments-of-advocate-girish-srivastava-and-examining-the-file-sufficient-grounds-for-bail-were-found/यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में की गई। जांच के दौरान आरोपी के आवास परिसर में बिना लाइसेंस संचालित अवैध गोदाम मिला, जहां 25 बोरियों में भारी मात्रा में नशीली दवाएं छिपाकर रखी गई थीं। पूछताछ में आरोपी ने कम कीमत पर दवा खरीदकर ऊंचे दामों पर बेचने की बात स्वीकार की।इससे पहले 29 जून को रुपईडीहा क्षेत्र में हुई कार्रवाई में 2,349 बोतल कोडीन सिरप और 12,145 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए थे। उसी मामले में गिरफ्तार आदित्य मिश्रा से पूछताछ के बाद इस बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि सीमा क्षेत्र में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।