गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गुरुवार को विधानसभा जमानियां क्षेत्र के देवईथा गांव स्थित अंबेडकर पार्क में समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के तत्वावधान में पौधरोपण, पीडीए पंचायत और सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। बारिश के बीच भी कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर रहा और कार्यक्रम पूरे जोश के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह ने अंबेडकर पार्क में पौधरोपण कर किया। इसके बाद उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर, गौतम बुद्ध और संत रविदास की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। अपने संबोधन में विधायक ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक न्याय तथा समाजवादी पार्टी की पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) अवधारणा को संगठन की मूल विचारधारा बताते हुए कहा कि पार्टी समाज के सभी वर्गों की समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।read more:https://pahaltoday.com/khalsa-srcc-and-ramjas-college-win-in-pspb-baba-deep-singh-basketball/इस अवसर पर विधायक ओमप्रकाश सिंह और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। साथ ही सदस्यता अभियान चलाकर बड़ी संख्या में युवाओं और ग्रामीणों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।कार्यक्रम का संचालन समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष तौकीर खान ने किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की नीतियां सामाजिक समरसता, भाईचारे और सभी वर्गों की भागीदारी को मजबूत करने वाली हैं। पीडीए की अवधारणा सामाजिक न्याय की दिशा में एक सशक्त पहल है।कार्यक्रम की अध्यक्षता नवल किशोर राम ने की। इस दौरान सपा विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव, प्रतिनिधि मन्नू सिंह, जिला सचिव अकबर उर्फ कल्लू टेंट, कलीम खान, ग्राम प्रधान हाजी गयासुद्दीन खान, पूर्व प्रधान असलम खान, कन्हैया राम, ईश्वर दयाल राम, बबलू राम, सपा जिला उपाध्यक्ष आमिर अली, डॉ. समीर सिंह, पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पलटू राम, प्रवीण यादव, रंगनाथ कुशवाहा, भोलू खान, प्रद्युम्न शाह, सूरज रावत, गुड्डू बीडीसी, शाहनवाज खान, प्रमोद यादव, काशी यादव, अनिल यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई, लेकिन खराब मौसम भी कार्यकर्ताओं के उत्साह को कम नहीं कर सका। बारिश के बीच पौधरोपण, पीडीए पंचायत, सदस्यता अभियान और जन्मदिन समारोह पूरे उत्साह के साथ जारी रहा। आयोजकों ने इसे संगठन की मजबूती और अखिलेश यादव के प्रति कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।