सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सहारनपुर जनपद के उच्च प्राथमिक विद्यालय इस्माईलपुर (कम्पोजिट) से राज्यव्यापी श्स्कूल चलो अभियान-2026श् के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को स्कूल बैग, पाठ्य-पुस्तकें, स्टेशनरी और अन्य शैक्षिक सामग्री वितरित की तथा प्रदेश के सभी नागरिकों से अपील की कि कोई भी बच्चा विद्यालय जाने से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने का माध्यम नहीं बल्कि व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा ही अच्छे नागरिक, शिक्षक, चिकित्सक, इंजीनियर, अधिकारी, उद्यमी और जनप्रतिनिधि तैयार करती है। इसलिए प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में शुरू किए गए स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना था। आज इस अभियान के सकारात्मक परिणाम पूरे प्रदेश में दिखाई दे रहे हैं और ड्रॉपआउट दर में उल्लेखनीय कमी आई है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यालय परिसर में लगाए गए विभिन्न शैक्षिक एवं नवाचार आधारित स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों द्वारा तैयार विज्ञान एवं शैक्षिक मॉडल देखे और उनकी जानकारी ली। छात्र-छात्राओं ने आत्मविश्वास के साथ अपने मॉडल प्रस्तुत किए, जिससे मुख्यमंत्री काफी प्रभावित दिखाई दिए। मीना मंच के स्टॉल पर महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी भी ली। एक छात्रा द्वारा तैयार की गई लौकी की पंजीरी की विधि पूछकर उन्होंने उसका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के छात्रों से मुख्यमंत्री ने भाषा कौशल की भी परीक्षा ली। बच्चों ने नए शब्द बनाकर पढ़कर सुनाए, जबकि कुछ विद्यार्थियों ने पाठ्य पुस्तक का वाचन भी किया। मुख्यमंत्री ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों में रचनात्मकता और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने स्वयं विद्यार्थियों को मध्यान्ह भोजन के तहत तहरी और हलवा परोसा तथा बच्चों को चॉकलेट भी वितरित की। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र में दस नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतीकात्मक रूप से पांच नवप्रवेशी विद्यार्थियों को स्कूल बैग, पाठ्य पुस्तकें, स्टेशनरी और अन्य शैक्षणिक सामग्री प्रदान की। साथ ही स्कूल चलो अभियान के प्रथम चरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।read more:https://pahaltoday.com/the-book-vijay-purush-se-rashtraphari-rajnath-singh-will-be-released/ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से प्रदेश के सरकारी विद्यालयों की तस्वीर बदल चुकी है। अब विद्यालयों में अलग शौचालय, स्वच्छ पेयजल, बिजली, स्मार्ट क्लास, फर्नीचर, पुस्तकालय, मध्यान्ह भोजन, खेल सामग्री और डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। छात्रों को निःशुल्क यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्वेटर, पाठ्य पुस्तकें और स्कूल बैग भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले नौ वर्षों में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में लाखों नए बच्चों का नामांकन हुआ है तथा विद्यालयों में शिक्षक-छात्र अनुपात भी बेहतर बनाया गया है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई बच्चा विद्यालय नहीं जाता तो यह केवल उसके परिवार की नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र की भी क्षति है। आने वाले समय में यही बच्चे देश का नेतृत्व करेंगे, इसलिए सभी नागरिकों का दायित्व है कि अपने आसपास के प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित करें। उन्होंने अगले पंद्रह दिनों तक विशेष नामांकन अभियान चलाने का आह्वान करते हुए शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और समाज के जागरूक लोगों से प्रत्येक घर तक पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को गीत, कविता, कहानी, खेल और गतिविधियों के माध्यम से आनंददायक शिक्षा दी जाए ताकि उनका विद्यालय से जुड़ाव और मजबूत हो। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष योजनाएं संचालित कर रही है। गंभीर दिव्यांग बच्चों को स्कॉर्ट भत्ता, दिव्यांग बालिकाओं को छात्रवृत्ति तथा सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहीं शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय भी बढ़ाया गया है तथा शिक्षकों, रसोइयों और शिक्षा विभाग के अन्य कर्मचारियों के लिए पांच लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा भी जल्द लागू की जाएगी। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि स्कूल चलो अभियान के प्रथम चरण में प्रदेशभर में लाखों बच्चों का नामांकन कराया गया, जबकि सहारनपुर जनपद में भी हजारों नए बच्चों को विद्यालयों से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव बनेगी। कार्यक्रम में राज्यमंत्री जसवंत सैनी, लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह, विधायक मुकेश चैधरी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व सांसद प्रदीप चैधरी, मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चैहान, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा, एडी बेसिक आर.के. सिंह, बीएसए कोमल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।