फरार अभियुक्तों के घर पहुंची ‘पुलिसिया बारात’, ढोल-नगाड़ों के साथ दी गई सख्त चेतावनी

Share

बहराइच l थाना नवाबगंज क्षेत्र में फरार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने अनोखे अंदाज में कार्रवाई करते हुए ‘पुलिसिया बारात’ निकाली। ढोल-नगाड़ों और साउंड सिस्टम के साथ पुलिस टीम नवाबगंज निवासी फरार अभियुक्तों दिनेश और इरशाद के घर पहुंची और उनके दरवाजे पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया।पुलिस ने माइक के जरिए पूरे मोहल्ले में ऐलान करते हुए दोनों अभियुक्तों को जल्द से जल्द अदालत में पेश होने की चेतावनी दी। साथ ही स्पष्ट किया गया कि यदि वे निर्धारित समय में पेश नहीं होते हैं तो उनके घर की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।read more:https://pahaltoday.com/the-ceasefire-will-have-global-implications-for-energy-the-economy-and-diplomacy-which-will-be-a-relief-for-the-general-public/ताया जा रहा है कि दोनों अभियुक्त पास्को एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में दबाव बनाने के लिए यह कार्रवाई की गई।इस अनोखी पहल से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और पुलिस की सख्ती का संदेश साफ तौर पर लोगों तक पहुंचा है। अधिकारियों का कहना है कि कानून से बचने की कोशिश करने वालों के खिलाफ इसी तरह की कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *