पीपलेश्वर महादेव मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सुंदर कांड व भजन संध्या का आयोजन 

Share
नगीना । पीपलेश्वर महादेव मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के बाद महिला श्रद्धालुओं ने सुंदर कांड व भजन संध्या का आयोजन किया । पीपलेश्वर महादेव मंदिर में जीर्णोद्धार व मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा के बाद प्रथम मंगलवार को श्री हनुमान जी महाराज के दिव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। जिसमें सुंदरकांड गायन भजन प्रवाहक मोहित ठाकुर ने  सुंदरकांड गया व साथ ही महिलाओं ने भक्ति भाव से सुंदरकांड पाठ सुना और पढ़ा सुंदर कांड के बाद भजन संध्या सुंदर से सुंदर भजन गए जिसमें “वीर हनुमान, अति बलवाना”,  “प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले केश, सबसे प्यारे मेरे खाटू नरेश”, “नगरी हो अयोध्या सी, रघुकुल का घराना हो”, “राधे राधे जपो चले आयेंगे बिहारी”  सहित भजनों से पूरा आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया।read more:https://pahaltoday.com/us-iran-ceasefire-a-positive-step/ भजन संध्या के बाद प्रसाद वितरण किया गया। महिलाओं में विनोद चौहान,गायत्री वर्मा,रेनू अग्रवाल,माया अग्रवाल,सीमा अग्रवाल,       निधि अग्रवाल, उषा वर्मा,रेखा शर्मा,नीलम अग्रवाल,मीनाक्षी शर्मा आदि महिलाएं व पुरुष भक्तों में कलवा कारीगर,युवराज कुमार,मनी शर्मा,राजू अग्रवाल,संगम गुप्ता, अनूप गुप्ता, उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *