धनापुर गांव के ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Share
भदोही। चौरी क्षेत्र के धनापुर गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर देशी शराब की दुकान को गांव से हटाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और डीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन में महिलाओं की संख्या काफी अधिक रही।read more:https://pahaltoday.com/retired-officers-house-in-up-notes-everywhere-currency-found-scattered-everywhere/इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि वे अत्यंत गरीब और खेतिहर मजदूर हैं। मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाते हैं, लेकिन गांव में देशी शराब की दुकान खुलने से वहां का माहौल खराब हो रहा है। ठेके पर हमेशा शराबियों का जमावड़ा रहता है, जिसमें असामाजिक तत्व अधिक होते हैं। ये लोग आते-जाते गांव की बहू-बेटियों पर फब्तियां कसते हैं, जिससे गांव में रहना अब दुभर हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि आबादी के बीच खोली गई देशी शराब की यह दुकान किसी दूसरे ग्रामसभा के लिए एलाट की गई थी। लेकिन दुकानदार द्वारा नाजायज तरीके से धनापुर गांव में दुकान चलाई जा रही है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर उक्त देशी शराब की दुकान को धनापुर गांव से हटाकर अन्यत्र भेजने की मांग की, ताकि ग्रामवासी इज्जतपूर्वक जीवन निर्वहन कर सकें।
इस मौके पर तहसीलदार गौतम, निशा देवी, गीता देवी, मंजू देवी, साधना देवी, हीरा लाल, रविशंकर, ज्योति, राकेश कुमार, सावित्री देवी, पूजा देवी, उर्मिला देवी, रेखा देवी, उषा देवी, लालती देवी, रेनू देवी, दुर्गा देवी, सुशीला देवी, शशिकला, अरविंद कुमार, अभिषेक कुमार, सीमा आदि प्रदर्शन में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *