बहराइच ( नानपारा )।कोतवाली नानपारा क्षेत्र के नवाबगंज मोड़ के पास स्थित एक गैस वेल्डिंग की दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखा सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।जानकारी के अनुसार, नानपारा के निर्यासी टोला निवासी शाहनवाज की दुकान को निशाना बनाया गया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को एप्लिकेशन देकर कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित का कहना है कि चोर देर रात दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कीमती सामान के साथ नकदी भी चोरी कर ले गए।read more:https://pahaltoday.com/pm-modi-explained-the-importance-of-every-vote-and-said-that-everyone-should-use-their-vote/ घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है।मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है।स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।