बागपत।अंतरराष्ट्रीय रेसलर कविता दलाल पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने बड़ा राजनीतिक दांव खेलते हुए कवित दलाल को
राष्ट्रीय लोकदल के खेल प्रोत्साहन प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए किया है।read more:https://pahaltoday.com/13479-rupees-refunded-to-the-account-of-the-victim-of-cyber-fraud/इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के नेता धीरज उज्ज्वल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी कविता दलाल को दी है उससे पार्टी मजबूत होगी और युवाओं को भी खेल जगत में मौके मिलेंगे। धीरज उज्ज्वल ने कहा कि खेल जगत में कविता दलाल का संघर्ष, समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट उपलब्धियाँ लाखों युवाओं एवं खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। कविता दलाल के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से निश्चित रूप से राष्ट्रीय लोकदल का खेल प्रोत्साहन प्रकोष्ठ नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा देशभर के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के नए अवसर और मार्गदर्शन भी मिलेगा।ओर कविता के नेतृत्व में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा, खिलाड़ियों के हितों को मजबूती मिलेगी और खेलों के विकास को नई गति प्राप्त होगी। और कविता दलाल को जो पार्टी ने जिम्मेदारी दी है उसे उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि हरियाणा में भी राष्ट्रीय लोकदल अपने राजनीतिक पकड़ मजबूत करने लगी है।