अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बच्चों और युवाओं ने किया योगाभ्यास

Share

बहराइच ( फखरपुर )। एकल अभियान विद्यालय, ग्राम भदवानी में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व फखरपुर संच प्रमुख आरती पाल ने किया।इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बच्चों, युवाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया तथा नियमित योग अपनाकर स्वस्थ और निरोग जीवन जीने का संकल्प लिया। योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए उनके शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।read more:https://worldtrustednews.in/intensive-campaign-under-mission-shakti-phase-5-0-in-ghazipur-anti-romeo-team-activated/कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आता है।इस दौरान योग आचार्य विवेकानंद, संच प्रशिक्षक पुष्पलता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *