अमिला । मऊ ।12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम शांतानंद स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्ग विजय राय रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर तथा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत उपस्थित जनसमूह ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस पर प्रसारित संबोधन को सुना।read more:https://pahaltoday.com/voluntary-childlessness-the-need-of-the-hour/इस अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ रामजतन अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार आकाश जायसवाल वंशराज सिंह आनन्द वर्मा महेंद्र पटेल सहित समस्त सदस्य गण एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दुर्गविजय राय ने योग को भारत की विश्व को दी गई अमूल्य एवं अद्वितीय धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों के फलस्वरूप योग को वैश्विक स्तर पर व्यापक पहचान एवं सम्मान प्राप्त हुआ है। आज विश्व के अनेक देशों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, बुद्धि एवं शरीर के समन्वय का सशक्त माध्यम है। योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।