पक्का बलुआ घाट पर गूंजा योग का संदेश, एसडीएम मनोज कुमार पाठक के नेतृत्व में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Share
गाजीपुर जमानियां। नगर के ऐतिहासिक पक्का बलुआ घाट पर रविवार की अल सुबह 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” (स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग) थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व उपजिलाधिकारी जमानियां मनोज कुमार पाठक ने किया। योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली और मानसिक संतुलन का संदेश देते हुए सैकड़ों लोगों ने सामूहिक योग कर विश्व योग दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया।कार्यक्रम में एसडीएम मनोज कुमार पाठक ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की कला है। उन्होंने कहा कि बढ़ती उम्र में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए योग अत्यंत प्रभावी माध्यम है। योग दिवस के प्रति लोगों में बढ़ता उत्साह भारत की प्राचीन संस्कृति और जीवन दर्शन के प्रति जागरूकता का प्रतीक है।उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार क्षेत्र के विभिन्न ऐतिहासिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी योग शिविर आयोजित किए गए, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।read more:https://pahaltoday.com/mission-shakti-team-made-women-and-girls-aware-2/
योग दिवस को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान भी चलाया गया।खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि योग दिवस का उद्देश्य स्थानीय समुदायों को एक मंच पर लाकर स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। वहीं नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि “योग संगम अभियान” के तहत निर्धारित समय पर एक साथ योगाभ्यास कर लोगों ने राष्ट्रीय अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।कार्यक्रम में नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी, राजस्व विभाग के कर्मी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर अरुण कुमार सिंह, दानिश मंसूरी, अरविंद सिंह, अशोक कुमार, विजय कुमार, विजय शंकर वर्मा, विजय शंकर राय, सत्येंद्र कुमार, रुस्तम तथा संतोष कश्यप सहित अनेक गणमान्य लोगों ने योगाभ्यास में भाग लिया।क्षेत्र के स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी संस्थानों, निजी संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और सामुदायिक समूहों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बनाया। योगाभ्यास के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी लोगों का मन मोह लिया।योग दिवस के इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि योग स्वस्थ, निरोग और संतुलित जीवन की आधारशिला है तथा आज यह जनआंदोलन का रूप ले चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *