बहराइच। जिले के थाना मोतीपुर क्षेत्र में खेत में काम कर रहे एक ग्रामीण पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल फैल गया।read more:https://pahaltoday.com/mission-shakti-team-made-women-and-girls-aware-2/
जानकारी के अनुसार, मोतीपुर इलाके के चंदनपुर निवासी झनकू खेत में काम कर रहे थे, तभी अचानक तेंदुए ने उन पर झपट्टा मार दिया। हमले के दौरान झनकू की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने हांका लगाकर और तेंदुए को खदेड़कर किसी तरह झनकू को उसके चंगुल से बचाया, जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घायल झनकू को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।