फार्मासिस्टों की समस्याओं को लेकर उपमुख्यमंत्री से मिले जिलाध्यक्ष, सौंपा ज्ञापन

Share

बहराइच ( विशेश्वरगंज )। डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन जनपद बहराइच के जिलाध्यक्ष एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज में कार्यरत फार्मासिस्ट प्रेम चंद्र तिवारी ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से उनके लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात कर फार्मासिस्टों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।read more:https://pahaltoday.com/consumers-booked-for-gas-refill-booking/
जिलाध्यक्ष प्रेम चंद्र तिवारी ने बताया कि जनपद के फार्मासिस्ट लंबे समय से कई प्रशासनिक एवं सेवा संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इन समस्याओं के समाधान तथा लंबित मांगों को शासन स्तर पर उठाने के उद्देश्य से उपमुख्यमंत्री से भेंट कर विस्तृत ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में फार्मासिस्टों के स्थानांतरण, सेवा शर्तों, कार्यस्थल सुविधाओं समेत अन्य विभागीय मांगों को प्रमुखता से शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई। इस अवसर पर अजय तिवारी, पवन पांडेय सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री से हुई यह मुलाकात जनपद के फार्मासिस्टों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि शासन स्तर पर उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा, जिससे फार्मासिस्टों की कार्यक्षमता एवं मनोबल में वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *