नागल। सोमवार रात नांगल टपरी मार्ग पर गांव सुभरी ख्वाजा के निकट माल से भरा एक कंटेनर सड़क किनारे पलट गया। घटना में चालक परिचालक सुरक्षित बच गए। घटना के दौरान सड़क पर जाम की स्थिति बन गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात सुचारु कराया।read more: https://pahaltoday.com/co-gave-instructions-for-action-against-anarchists-and-drug-addicts/गाजियाबाद के साहिबाबाद निवासी लवकेश चैहान ने बताया कि उसके कंटेनर पर चालक प्रेमनाथ एक अन्य व्यक्ति के साथ कानपुर से कार्टून बॉक्स भरकर नांगल टपरी मार्ग होते हुए सहारनपुर जा रहा था रात करीब दस बजे जैसे ही वह गांव सुभरी ख्वाजा के निकट पहुंचा तो सामने से आ रही एक कार को बचाने को लेकर कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया जबकि चालक परिचालक को मामूली चोट आई।