महानगर में विकास कार्यो को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा निगम: महापौर

Share

सहारनपुर। नगर निगम के वार्ड संख्या 40 में विकास कार्यों को नई गति प्रदान करते हुए दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य का महापौर डॉ. अजय कुमार ने विधिवत शुभारंभ किया। नगर निगम निधि से निर्मित होने वाली दोनों सड़कों पर करीब 35 लाख रुपये लागत आयेगी। वार्ड 40 के पटेल नगर में महापौर डॉ.अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर व पार्षद राजेंद्र कोहली सहित अनेक भाजपा नेताओं ने सड़क पर गेंती चलाकर सड़कों के निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि नगर निगम महानगर में विकास कार्यो को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को गति प्रदान कर रहा है। सड़क, बिजली, पानी व जल निकासी और स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास हेतु लगातार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कराये जा रहे हैं ताकि नागरिकों के जीवन स्तर में और अधिक सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी, साथ ही स्थानीय नागरिकों को वर्षों से चली आ रही समस्याओं से भी राहत मिलेगी।read more: https://pahaltoday.com/shailendra-kumar-dwivedi-a-pharmacist-posted-at-the-community-health-center-visheshwarganj-became-the-district-president-of-the-health-department/ नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। ये विकास कार्य वार्ड के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को और अधिक मजबूत करेंगे। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, पार्षद राजेंद्र सिंह कोहली, वरिष्ठ भाजपा नेता यशपाल त्रेहन, मंडल अध्यक्ष हनी वर्मा, आनंद भाटिया व वरिष्ठ समाजसेवी राजीव शर्मा सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर निगम का आभार जताया और आशा व्यक्त की कि जनभागीदारी और सहयोग के साथ नगर निगम भविष्य में भी विकास कार्यों को इसी तरह गति प्रदान करता रहेगा। रहेगा।क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *