हनुमान बाग स्थित योग कक्ष में पहुंचे संदेश योगी, कराया लोगो को योगाभ्यास 

Share
भदोही। 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को नगर के औराई रोड हनुमान बाग स्थित योग कक्षा में संदेश योगी पहुंचे। उन्होंने मौजूद लोगों को योगाभ्यास कराया। साथ ही योग दिवस पर जनपद के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले सामूहिक योग कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। इस दौरान संदेश योगी ने बताया कि प्रशासन व योग समितियों के सहयोग से जिले भर में कई केंद्रों पर योगाभ्यास कराया जाएगा। नगर के रजपुरा स्थित सनबीम स्कूल में प्रातः 5.30 से 7.30 बजे तक,  सुरियावां में स्थित जोधराज तालाब पर  प्रातः 5 से 7.30 बजे तक, ज्ञानपुर के जीआईसी इंटर कॉलेज में प्रातः 6 से 7.30 बजे तक, जंगीगंज रुद्र तालाब  प्रातः 5 से 7.30 बजे तक, गोपीगंज नगर स्थित बाबा बड़े शिव मंदिर पर प्रातः 6 से 7.30 बजे तक, औराई स्थित काशी राज इंटर कॉलेज में प्रातः 5.30 से 7.30 बजे तक  सामुहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।read more:https://pahaltoday.com/voluntary-childlessness-the-need-of-the-hour/उन्होंने बताया कि इसके अलावा जनपद के कई अन्य स्थानों पर भी योग दिवस मनाया जाएगा। आयोजकों का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देना है।योग प्रशिक्षक ने बताया कि सभी केंद्रों पर कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार अभ्यास कराया जाएगा। आमजन से अपील की गई है कि वे समय से पहुंचकर योगाभ्यास में भाग लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *