सीएमओ को मानिकपुर पीएचसी में निरीक्षण के दौरान मिली लापरवाही

Share
भदोही। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.संतोष कुमार चक ने रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर तैनात चिकित्सकों व कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई। जिसपर उन्होंने 7 कार्मिकों का 7 दिन का वेतन रोक दिया। इस दौरान सीएमओ के निरीक्षण में उनके संज्ञान में आया कि पीएचसी की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.शिवांगी गुप्ता, फार्मासिस्ट अनिल कुमार, वार्ड ब्वाय प्रेम प्रकाश सिंह, स्टाफ नर्स सीपी पूजा कुमारी गुप्ता, एलटी संविदा सौरभ कुमार पटेल, स्वीपर मोहन लाल व स्टाफ नर्स नर्मदा मुख्यालय पर निवास बनाकर कार्य नहीं कर रही है।read more:https://pahaltoday.com/the-essence-of-prasad-is-to-receive-the-blessings-of-the-deity-to-whom-it-is-offered/ जिसपर सीएमओ ने नाराजगी जताई। विभाग द्वारा लू-वार्ड के लिए उपलब्ध कराए गए पर्दे के वहां पर 3 टुकड़े कर दिए गए थे और लू-वार्ड बनाने में किसी ने रुचि नहीं ली। जिसपर सीएमओ ने सभी को फटकार लगाई। उन्होंने लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए उक्त सभी कार्मिकों का माह जून का 7 दिवस का वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित कर दिया। सीएमओ ने स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी नियमित निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक मुख्यालय पर रहकर ड्यूटी करे, निरीक्षण के दौरान लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ के निरीक्षण और कार्रवाई के चलते पीएचसी मानिकपुर में हड़कंप मचा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *