पुलिया के नीचे मिला युवक का शव

Share

डाला, सोनभद्र। डाला पुलिस चैकी क्षेत्र के अंतर्गत डाला बारी से कजरहट को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग स्थित गोरादह पुलिया के नीचे शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।read more:https://pahaltoday.com/prerna-yatra-organized-on-mangal-pandey-martyrdom-day-and-bankim-chandra-chattopadhyays-death-anniversary/जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रवि धरकर (लगभग 30 वर्ष) पुत्र राम गरीब निवासी डाला बारी, वैष्णो मंदिर के पीछे के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुबह एक चरवाहा गाय चराने के लिए क्षेत्र में गया था। इस दौरान पुलिया के नीचे से दुर्गंध आने पर उसे संदेह हुआ। पास जाकर देखने पर वहां एक युवक का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही चरवाहे ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को सूचना दी। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों द्वारा डायल 112 और डाला पुलिस चैकी को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *