भदोही। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत जनपदीय पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया। जहां महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न जानकारियां देकर जागरूक किया गया। इस दौरान एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन और एएसपी शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों व महिला पुलिस कर्मियों ने स्कूल-कॉलेज, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण किया। छात्राओं, महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और महिला सुरक्षा संबंधी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।read more:https://pahaltoday.com/the-consumer-commission-settled-the-matter-by-giving-a-cheque-of-rs-55040/अभियान के दौरान महिलाओं को आपात स्थिति में मदद के लिए वूमेन पावर लाइन-1090, यूपी-112, महिला हेल्पलाइन-181, साइबर हेल्पलाइन-1930, एम्बुलेंस सेवा-108 और सीएम हेल्पलाइन-1076 नंबर बताए गए। पंपलेट वितरित कर साइबर अपराध, छेड़छाड़ और घरेलू हिंसा से बचाव के उपाय भी समझाए गए। पुलिस ने कहा कि नारी शक्ति का करें सम्मान, तभी बनेगा देश महान के संदेश के साथ यह जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर चलाया जाएगा। उद्देश्य है कि हर महिला और बालिका बिना डर के पढ़े, काम करे और आत्मनिर्भर बने।