भदोही। जनपदीय पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने 2 वारंटी और शांतिभंग के अंदेशे में 22 व्यक्तियों समेत कुल 24 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। वहीं यातायात पुलिस ने नियम तोड़ने वाले 85 वाहनों का चालान कर 85,500 रुपए का समन किया।read more:https://pahaltoday.com/star-hospital-is-proving-to-be-a-boon-for-poor-and-helpless-patients/
इस दौरान थाना गोपीगंज के उपनिरीक्षक चंद्रशेखर राय ने ग्राम पूरेटीका से 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थाना भदोही के उपनिरीक्षक अब्दुल हमीद ने सर्रोई से 2 और उपनिरीक्षक कमल टावरी ने सिखड़ी से 2 अभियुक्तों को पकड़ा। थाना चौरी के उपनिरीक्षक भरत राय ने जगरनाथपुर से 4 और उपनिरीक्षक अरविंद यादव ने बरदहां से एक अभियुक्त गिरफ्तार किया। थाना औराई के उपनिरीक्षक विनीत यादव ने नरथुआ से 2, घोसिया वार्ड-9 से 3 और उपनिरीक्षक सदानंद सिंह ने जगदरी से 2 लोगों को शांति भंग के अंदेशे में पकड़ा। साथ हीउपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह ने धारा 363, 366 भादवि से संबंधित वारंटी शिवा मिश्र उर्फ लकी पुत्र शिवशंकर मिश्र निवासी विठ्ठलपुर को गिरफ्तार किया। थाना सुरियावां के उपनिरीक्षक सुरेश यादव ने धारा 147 बीएनएस से संबंधित वारंटी राजकुमार बिंद पुत्र स्व.शीतला प्रसाद उर्फ भगत निवासी विष्णुपुर को पकड़ा। उपनिरीक्षक अजय कुमार ओझा ने सेवापुरी पाली से एक अभियुक्त गिरफ्तार किया।सभी अभियुक्तों का चालान संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर बिना हेलमेट, बिना कागजात, ओवरस्पीड और अन्य नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की। इसमें 75 दो पहिया और 10 चार पहिया वाहन समेत कुल 85 वाहनों का चालान किया गया। कुल 85,500 रुपए का समन किया गया।