भदोही। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा 14 जून 2026 को आयोजित होने वाली प्रवक्ता परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी न्यायिक विजय नारायण सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के सभी 07 परीक्षा केन्द्रों के केन्द्र व्यवस्थापक/प्रबंधक, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं एवं व्यवस्थाओं पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ने बताया कि परीक्षा संचालन की प्रक्रिया, सुरक्षा प्रबंधन, अभ्यर्थियों की एंट्री व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक पहलुओं को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि जनपद में इस परीक्षा में कुल 2973 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित *प्रवक्ता(पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रा0) परीक्षा 2025* जो दिनांक 14.06.2026 दिन रविवार को एक पाली प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक जनपद के कुल 07 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।read more:https://pahaltoday.com/district-supply-officer-inspected-the-farmer-registry-camp/ अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा से जुड़े सभी कार्मिक—जैसे केन्द्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट—निर्देश पुस्तिका में उल्लिखित सभी नियमों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या चूक को गंभीरता से लिया जाएगा तथा शासन स्तर से कठोर कार्यवाही की जाएगी। बताया कि परीक्षा को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि नकल अथवा किसी भी प्रकार की अनियमितता में संलिप्त पाए जाने पर परीक्षार्थियों एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के अंत में सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं सतर्कता के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अनिल कुमार प्रवेक्षक प्रयागराज, जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान, एआरटीओ राम सिंह, एवं सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।