अवैध तमंचा व कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज 

Share
गाजीपुर जखनियां भुड़कुड़ा । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली भुड़कुड़ा पुलिस ने दो युवकों को अवैध असलहा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भुड़कुड़ा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक अवैध हथियारों के साथ क्षेत्र में मौजूद हैं।
सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक रणजीत सिंह व उनकी टीम ने मंगलवार देर रात मुसाफिर यादव के भट्ठे के पास स्थित तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई।read more:https://pahaltoday.com/mandal-president-celebrated-the-foundation-day-of-bjp/
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो अवैध देशी तमंचे (.315 बोर) तथा दो जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अन्जेश कुमार (20 वर्ष) पुत्र सुरेश राम निवासी सदरजहाँपुर (ताजपुर), थाना भुड़कुड़ा तथा अरमान अंसारी (22 वर्ष) पुत्र असरफ अंसारी निवासी माखनपुर सदरजहाँपुर, थाना भुड़कुड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को 11 जून 2026 को तड़के करीब 12:45 बजे गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार बरामदगी के आधार पर अरमान अंसारी के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट तथा अन्जेश कुमार के विरुद्ध धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रणजीत सिंह, उपनिरीक्षक शिवराज सिंह यादव, कांस्टेबल संदीप, आशुतोष तथा रोहित कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *