16 साल की सुनीता 72 घंटे से लापता: मां का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस जांच में जुटी

Share
 लखीमपुर खीरी के थाना पढ़ुआ क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नरेंद्र नगर, बेली टापर नंबर 1 की 16 वर्षीय नाबालिग सुनीता पुत्री लाल साहब सिंह को घर से निकले 72 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। सुनीता की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि 3 दिन पहले सुबह घर से निकली थी। बोली थी थोड़ी देर में आती हूं। तब से वापस नहीं आई। हमने रिश्तेदार, पड़ोस, स्कूल सब जगह पूछ लिया। थाने में तहरीर भी दे दी। लेकिन बेटी का कुछ पता नहीं चल रहा है। भगवान, हमारी सुनीता को सलामत घर पहुंचा दो। लापता सुनीता की उम्र करीब 16 साल, सांवला रंग, मध्यम कद, गुलाबी रंग का सूट, नीला दुपट्टा पहने हुए थी। गले में काले धागे का लॉकेट, कानों में पीले रंग के बड़े झुमके और नाक में छोटी नथ पहनी हुई थी। बोलचाल में शांत स्वभाव की बताई जाती है।थाना पढ़ुआ प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। नाबालिग की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। आसपास के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और मुख्य चौराहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।read more:https://pahaltoday.com/sukesh-chandrashekhar-granted-bail-in-rs-200-crore-money-laundering-case/ मोबाइल लोकेशन भी ट्रेस की जा रही है। सुनीता के लापता होने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई है। ग्रामीणों ने जगह-जगह पोस्टर चिपका दिए हैं। सोशल मीडिया पर “शेखर टाइम्स” के माध्यम से उसकी फोटो वायरल हो रही है। लोग दुआ कर रहे हैं कि बेटी जल्द सलामत घर लौटे। लाल साहब सिंह ने कहा “हम गरीब आदमी हैं। हमारी एक ही बेटी है। अगर किसी को भी मेरी सुनीता कहीं दिखे, किसी ऑटो, बस, ढाबे या खेत में तो प्लीज उसे रोककर तुरंत इस नंबर 8858417785 पर कॉल कर दें। हम उसके पैर पड़ लेंगे। पुलिस 112 पर भी सूचना दें। आप इस पोस्ट को शेयर करें। व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक, स्टेटस – हर जगह डालें। शायद आपकी 1 शेयर से किसी मां की गोद भर जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *