भाजपा के “विश्वास से विकास, सेवा से सुशासन” अभियान को गांव-गांव पहुंचाने में जुटे कार्यकर्ता

Share
गाजीपुर। जंगीपुर विधानसभा के अरखपुर शक्ति केंद्र पर पत्रक वितरण कर गिनाई गई मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां  गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “12 वर्ष – विश्वास से विकास, सेवा से सुशासन” अभियान के अंतर्गत विधानसभा 376 जंगीपुर के बिरनो मंडल स्थित शक्ति केंद्र अरखपुर में बुधवार को ग्राम सभा के लोगों के बीच पत्रक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई गई।read more:https://pahaltoday.com/prime-minister-modi-together-with-chief-minister-yogi-transformed-up-the-double-engine-government-turned-the-state-into-the-countrys-growth-engine/कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल देश के इतिहास में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम युग के रूप में दर्ज हो चुका है। वर्ष 2014 में पहली बार “प्रधान सेवक” के रूप में शपथ लेने के बाद से प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व और मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर देश को नई दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बीते 12 वर्षों में गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं, जिससे करोड़ों लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। साथ ही भारत की वैश्विक स्तर पर अलग पहचान स्थापित हुई है। इस अवसर पर बिरनो मंडल शक्ति केंद्र संयोजक शैलेन्द्र तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता लगातार गांवों में संपर्क अभियान चला रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *