गाजीपुर, । जनपद गाजीपुर में गंगा नदी पर स्थित सेमरा-शेरपुर-रेवतीपुर-रामपुर- बच्छलपुर घाट पान्टून सेतु पर 14 जून 2026 की प्रातः से वाहनों का आवागमन पूर्णतः बंद कर दिया जाएगा। इस संबंध में अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड-3 लोक निर्माण विभाग गाजीपुर द्वारा सर्वसाधारण को सूचना जारी की गई है।
जारी विज्ञप्ति के अनुसार मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी पर बने बच्छलपुर घाट पान्टून सेतु पर सुरक्षा एवं प्रशासनिक कारणों से वाहनों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।read more:https://pahaltoday.com/every-poor-person-is-receiving-the-benefits-of-government-schemes-sharad-awasthi/14 जून की सुबह से किसी भी प्रकार के छोटे अथवा बड़े वाहनों को पुल से गुजरने की अनुमति नहीं होगी। लोक निर्माण विभाग ने आमजन से अपील की है कि वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा अनावश्यक असुविधा से बचने के लिए पूर्व से अपनी यात्रा की योजना बना लें। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पुल बंद होने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी भी बढ़ाई जाएगी।