स्वच्छता और जनजागरूकता अभियान में गूंजा मोदी सरकार के 12 वर्षों का विकास संदेश

Share
गाजीपुर। नगर पालिका परिषद गाजीपुर की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल की अध्यक्षता में बुधवार को तुलसी सागर मलिन बस्ती में विशेष जनसंपर्क एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इसके साथ ही सिंचाई विभाग चौराहा से स्वच्छता अभियान की शुरुआत कर लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय मौजूद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी सदर रवीश गुप्ता, नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार राय, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, वार्ड संख्या-01 के सभासद प्रतिनिधि दिग्विजय पासवान, वार्ड संख्या-06 की सभासद मीनू कुशवाहा एवं सभासद प्रतिनिधि अजय कुमार कुशवाहा सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।तुलसी सागर मलिन बस्ती में आयोजित जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों को केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों से अवगत कराया गया।read more:https://pahaltoday.com/trees-and-plants-are-the-foundation-of-human-life-shekhar-hayaran/ वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, जनकल्याण और सुशासन के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन और डिजिटल क्रांति जैसी योजनाओं ने आमजन के जीवन में व्यापक परिवर्तन लाया है।अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों से संबंधित पत्रक वितरित किए और लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भागीदारी रही, जिससे आयोजन सफल रहा।इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि 5 जून से 21 जून 2026 तक देशभर में समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसकी शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम से हुई है। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक जिले और ब्लॉक में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है।वक्ताओं ने कहा कि 8 जून से 14 जून तक महा जनसंपर्क एवं जनजागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसमें जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक एवं पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही 11 से 14 जून तक जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *