राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का भव्य स्वागत, बोले- जनता के सम्मान के लिए हमेशा खुले रहेंगे दरवाजे

Share
गाजीपुर जंगीपुर । उत्तर प्रदेश सरकार में नव निर्वाचित राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का वाराणसी से गाजीपुर के दुल्लहपुर क्षेत्र अंतर्गत धर्मागतपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के शेखपुर में भव्य स्वागत किया गया। ग्राम प्रधान धर्मेंद्र शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों ने फूल-मालाओं और जोरदार अभिनंदन के साथ राज्य मंत्री का स्वागत किया।read more:https://pahaltoday.com/luxury-mansions-growing-assets-and-questions-of-accountability/इस अवसर पर राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उनके लंबे संघर्ष और समर्पण का सम्मान करते हुए उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ जनता की सेवा करेंगे तथा आम लोगों के सहयोग और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।
राज्य मंत्री ने कहा कि जनता के मान-सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को गति देने का भरोसा भी दिलाया। स्वागत कार्यक्रम में अभिमन्यु सिंह मन्नू,विवेकानंद पांडेय, कमलेश यादव, लालजी शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, चंद्रिका राजभर, लक्ष्मण पहलवान, विनोद यादव, सुदर्शन कुशवाहा, छोटे लाल यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *