मेंथा पेराई के दौरान फटी टंकी, एक गम्भीर, रेफर

Share

टिकैतनगर-बाराबंकी। मेंथा पेराई के दौरान टंकी फटने से झोंकाई कर रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में 108 को जानकारी देने के बाद एम्बुलेंस से घायल को सी.एच. सी भेजा गया जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायल किसान को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना कोतवाली टिकैतनगर क्षेत्र के विद्यानगर गांव की है मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शुबह गांव के पास टंकी से मेंथा की पेराई की जा रही थी। आस पास खेतों में अन्य लोग भी कार्य कर रहे थे तभी जोर की आवाज हुई टंकी की झोंकाई कर रहे पुत्ती लाल वर्मा गंभीर रूप से झुलस गए घटना के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया ग्रामीणों ने 108 पर घटना की सूचना दी।read more:https://khabarentertainment.in/a-man-posing-as-a-bihar-police-constable-cheated-a-woman-a-case-was-registered-against-five-people/ जिसके बाद घायल को एम्बुलेंस से नजदीकी सी.एच. सी टिकैतनगर भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। सी.एच. सी डॉक्टर डॉ. गौरव सिंह के अनुसार समय पर इलाज मिलने से घायल की जान बच गई है घायल के सीने और चेहरे पर गंभीर घाव है लेकिन अभी भी घायल की हालत नाजुक है। वही लोग टंकी फटने का कारण टंकी में अत्यधिक दाव मान रहे है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *