गाज़ीपुर आज दिनांक 6जून को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी पार्टी कार्यालय डॉ लोहिया -मुलायम सिंह यादव भवन पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।इस बैठक में लगातार बेतहाशा बढ़ती मंहगाई,खराब कानून व्यवस्था,पेपर लीक, मतदाता सूची में छूटे नाम को जोड़ने तथा डुप्लीकेट नामों को चिन्हित कर उन्हें मतदाता सूची से निकालने पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए देश में बेतहाशा बढ़ रही मंहगाई और खराब कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि देश और प्रदेश में खुन सस्ता हुआ है उसके अलावा सब कुछ मंहगा। आम आदमी के जान की कोई कीमत नहीं रह गयी है, दिनदहाड़े गोलियां चल रही है, सत्ता और पुलिस संरक्षित अपराधियों को न कानून का डर है न पुलिस का खौफ। निडर होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर खुलेआम घूम रहे हैं। तहसील और थाने वसूली के केन्द्र बन गये है। आम आदमी की थाने और तहसील में कोई सुनवाई हो रही है। वह न्याय और इंसाफ की तलाश में दर दर की ठोकर खा रहा है। लगातार डीजल पेट्रोल और ईंधन गैस की कीमतों में वृद्धि से भी आमजन त्रस्त और पस्त है। गरीब का चूल्हा जलना मुश्किल है। लगातार पेपर लीक से बेरोजगार युवाओं का भविष्य अंधेरे में है।read more:https://pahaltoday.com/seed-ball-throw-campaign-launched-in-dakshinanchal-on-world-environment-day/प्रतियोगी परीक्षाओं की के लिए लांघती उम्र और भविष्य की चिंता ने उनकी नींद उड़ा दी है। लेकिन सरकार इन सवालों से बेपरवाह होकर केवल पूंजीपतियों के हित साधना में व्यस्त हैं। उसको न किसान की, न नौजवान की , किसी की भी चिंता नहीं है। विधायक जै किशन साहू ने शिक्षकों पर जबर्दस्ती लादे जा रहे टेट, अनियमित विधुत आपूर्ति और बिजली बिल तथा प्रदेश में फैली घोर अराजकता और भ्रष्टाचार पर चिंता जताते हुए कहा कि मोदी और योगी की सरकार की सोच और समझ दुनिया से परे है। इनकी सोच में न गरीब है न नौजवान, किसान। इनके सरकार का पूरा का पूरा मकसद केवल अडानी की तिजोरी भरना है। आये दिन हो रही हत्या, बलात्कार की घटनाओं से जनपद ही नहीं पूरा प्रदेश खौफजदा हैं। उन्होंने कहा कि जनता को तभी राहत मिलेगी जब भाजपा देश और प्रदेश से रूखसत होगी। इस बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सुशील जायसवाल, डॉ नन्हकू यादव, राजकुमार पांडेय,रविन्द्र प्रताप यादव, निजामुद्दीन खां, रामाधार यादव,मुन्नीलाल राजभर, राजेन्द्र यादव, अवधेश यादव, दिनेश यादव कमलेश यादव,सुर्यनाथ यादव, रमेश यादव, रामाशीष यादव,सुग्गु यादव आदि मौजूद थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।