फतेहपुर-बाराबंकी। तहसील क्षेत्र में सरकारी भूमि और तालाबों की जमीनों पर हुई अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इस कारवाई में क्षेत्राधिकारी जगतराम कनौजिया के साथ बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे। एसडीएम ने बताया कि किसी भी तरह का अतिक्रमण क्षेत्र में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील फतेहपुर क्षेत्र के गांव अनवारी में उस समय हड़कंप मच गया। जब गांव वालों को बुलडोजर आने की सूचना मिली। गांव स्थित सरकारी तालाब गाटा संख्या 1056 पर इसी गांव के निवासी संजय, अहसन, गणेश, अली अहमद, राजू, कामिल, मामून, मुन्ना, मनीष, रामू, सतीश मंझे, श्यामू, अमन, तारिक़ व राजेश ने अतिक्रमण कर पक्का निर्माण कर घर बना लिया था। मौके पर मौजूद एसडीम कार्तिकेय सिंह ने बताया, कई बार शिकायतें मिलने के बाद जांच करवाई गई तो पता चला की राजस्व अभिलेखों में जमीन तालाब के नाम दर्ज है। तहसील प्रशासन द्वारा कई बार नोटिस भेजी गई। लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया।read more:https://pahaltoday.com/the-consumer-commission-settled-the-matter-by-giving-a-cheque-of-rs-55040/इसके बाद शुक्रवार को ध्वस्तीकरण की इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। उन्होंने अतिक्रमण करने वालो को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा, अगर कोई भी व्यक्ति सरकारी भूमि, तालाब चक रोड पर अवैध अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर नायक तहसीलदार अन्नू सिंह, लेखपाल क्षितिज तिवारी, प्रिंस शर्मा, सर्वेश यादव, राकेश एवं कुसÊ थाना प्रभारी कृष्णकांत के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।